आरा, मई 17 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट भोजपुर का प्रतिनिधिमंडल संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल के नेतृत्व में भोजपुर-बक्सर के नवनिर्वाचित विधान पार्षद सोनू कुमार राय से मिलकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

सम्मान और समस्याएं वहीं बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारीयों ने नव निर्वाचित विधान पार्षद सोनू कुमार राय को उनके आवास पर जाकर बुके व माला से सम्मानित किया। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधान पार्षद ने आश्वासन दिया कि शपथ ग्रहण के बाद मैं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के पदाधिकारियों से वार्ता करूंगा। साथ ही आपकी मांगों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहने का क...