बरेली, अप्रैल 13 -- शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हरी शंकर, जिला संयोजक जितेंद्र मिश्रा ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। हरी शंकर ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार मानवता, समानता और सेवा का संदेश देते हैं, और रक्तदान जैसे कार्य उन्हीं आदर्शों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। उन्होंने युवाओं से भी रक्तदान की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...