फरीदाबाद, नवम्बर 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। कुरुक्षेत्र में अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर आयोजित मॉक असेंबली से पहले शिक्षक नेताओं को हिरासत में लेने और रास्तों में शिक्षकों के वाहनों को रोकने का मामला तूल पकड़ गया है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कार्रवाई की निंदा की है और सोमवार को प्रदेशभर में आक्रोश प्रदर्शन की घोषणा की। सुभाष लांबा ने बताया कि अतिथि अध्यापक 23 जून से नियमितीकरण की मांग को लेकर कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे हैं। रविवार को राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने मॉक असेंबली आयोजित की थी। इससे पहले पुलिस ने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रभु सिंह, राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश यादव और महासचिव रामपाल शर्मा सहित कई शिक्षक नेताओं...