पिथौरागढ़, मार्च 28 -- पिथौरागढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे शिक्षक नीरज कुमार जोशी को विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया। सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय की पहल पर नगर के टकाना में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शिक्षक जोशी को कुमाउनी टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाभे में कार्यरत शिक्षक जोशी अपने नवाचारों के जरिए क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में डॉ. दीपेंद्र महर, डॉ. विकास पंत, मोहन चंद्र जोशी, राजेंद्र शाही, त्रिलोचन जोशी, मनोज पांडे, गौरव पंत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...