बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- बलरामपुर,संवाददाता। शिक्षक निर्वाचक नामावली के मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। सूची से वंचित मतदाता अपना नाम छह नवंबर तक शामिल करा सकते हैं। इसके लिए फार्म-19 को अपने तहसील मुख्यालय या फिर एमपीपी इंटर कालेज सदर व स्वतंत्र भारत इन्टर कालेज तुलसीपुर में भी जमा कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद फार्म मान्य नहीं होंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मण्डलायुक्त गोरखपुर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से शिक्षक निर्वाचक क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियां तैयार करने के सम्बन्ध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नोटिस जारी कर दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.