रांची, सितम्बर 1 -- रांची। हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति की राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली मीना कुमारी की याचिका पर एकल पीठ के आदेश के खिलाफ खंडपीठ में अब 16 सितंबर को सुनवाई होगी। एकलपीठ के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने अपील दायर की है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में दिल्ली गए हुए हैं। उनके आज अदालत में उपस्थित नहीं रहने के कारण मामले की सुनवाई के लिए समय देने का आग्रह किया गया। अदालत ने आग्रह स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख निर्धारित कर दी। यह भी पढ़ें- नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की समय सीमा तय करने से कोर्ट का इनकार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...