शिक्षक नियुक्ति मामले में अभ्यर्थी अलग-अलग पेश करेंगे दावा
रांची, अगस्त 1 -- रांची। विशेष संवाददाता स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 से जुड़े नियुक्ति विवाद की शनिवार को वन मैन फैक्ट फाइंडिंग कमीशन के अध्यक्ष जस्टिस गौतम कुमार चौधरी ने ऑनलाइन सुनवाई की। कमीशन ने सभी प्रार्थियों को अपने-अपने दावे अलग-अलग प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को प्रार्थियों के दावों पर तीन सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 22 अगस्त को होगी। यह भी पढ़ें- झारखंड की 836 लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया रद्द, क्या है वजहप्रार्थियों के दावे कमीशन ने कहा है कि प्रार्थियों को अपने दावे में यह स्पष्ट करना होगा कि वे शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए किस आधार पर योग्य हैं। इसके बाद राज्य सरकार और जेएसएससी उनके दावों पर अपना जवाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.