जमशेदपुर, फरवरी 8 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो ने पटमदा प्रखंड अंतर्गत दांदुडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। इस पत्र की प्रतिलिपि पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी सौंप दी गई है। सुब्रत महतो ने बताया कि दांदुडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई संचालित होती है, लेकिन वर्तमान में विद्यालय में केवल एक ही शिक्षक पदस्थापित हैं। विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक 46 तथा कक्षा 6 से 8 तक 26 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। एक ही शिक्षक के भरोसे सभी कक्षाओं की पढ़ाई होने से बच्चों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा अभिभावकों मे...