पटना, फरवरी 20 -- शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि शिक्षक नियुक्ति और स्थानांतरण में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। विप में शुक्रवार को विभागीय बजट पर चर्चा के बाद सरकार का जवाब रखते हुए उन्होंने ये बातें कही। कहा कि स्कूल-कॉलेजों में पठन-पाठन की सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके, इस योजना पर काम हो रहा है। विद्यालयों में शिक्षक हों और बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार टीआरई-4 के तहत 55 हजार नये शिक्षकों की नियुक्ति करेगी। सात हजार विशेष शिक्षक होंगे। इसकी अधियाचना बीपीएससी भेज दी गई है। 935 एईडीओ बहाल होंगे। कहा कि 2005 के बाद शिक्षा में सुधाार हुआ है। तब राज्य का बजट 4400 करोड़ था, आज 70 हजार करोड़ हो गया है। यह कुल बजट का 20 फीस...