मुंगेर, मार्च 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर, मुंगेर के सभागार में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के तत्वावधान में किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने कहा कि आचार्यों को नित नए शोधों और नई शिक्षा नीति से जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों के निर्माण पर जोर दिया, जो समाज में नेतृत्व प्रदान कर सकें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। कार्यक्रम का उद्घाटन डीईओ कुणाल गौरव, समिति अध्यक्ष अमरनाथ केशरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक देवेन्द्र कुमार एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान अतिथियों ने शिक्षा को केवल साक्षरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.