लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, व्यवस्थाएं देखने को बीएसए प्रवीण तिवारी गुरुवार की सुबह स्कूल खुलने के कुछ देर बाद ही निरीक्षण को पहुंच गए। नकहा ब्लाक के बेल्हौरा स्कूल पहुंचे बीएसए को यहां शिक्षक नहीं मिले, जबकि बच्चे स्कूल परिसर में मौजूद मिले। बीएसए ने सभी बच्चों की लाइन लगवाई और प्रार्थना कराई। इसके बाद कक्ष में बिठालकर पढ़ाना शुरू कर दिया। बीएसए ने बच्चों से सवाल पूछकर उनका शैक्षिक स्तर पर भी जांचा। गुरुवार की सुबह बीएसए नकहा के संविलियन विद्यालय बेल्हौरा विद्यालय में निर्धारित समय पर शिक्षक नहीं मिले, जबकि बच्चे परिसर में उपस्थित थे। यहां प्रार्थना कराने के बाद बीएसए ने बच्चों से सवाल पूछे। अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस जारी करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। कुछ देर तक स्कूल में रुकने के बाद बीएसए प्...