चम्पावत, सितम्बर 5 -- योगेश जोशी, चम्पावत। पल्सों हाईस्कूल के शिक्षक और जिला विज्ञान समन्वयक नवीन पंत को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार दिया गया। देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उन्हें सम्मानित किया। शिक्षक नवीन ने विज्ञान के कार्यक्रम और नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन में जिले के विद्यार्थियों ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भी प्रतिभाग किया था। उनकी उपलब्धि पर सीईओ मान सिंह, बीईआ भारत जोशी, प्रधानाचार्य राधेश्याम खर्कवाल, उमेद बिष्ट, अजय रावत, नरेश जोशी, जीवन सोराड़ी, नवीन पांडेय, नवीन बिष्ट, भुवन जोशी ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...