चंदौली, अप्रैल 18 -- चहनियां। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफल हुए छात्रों को पढ़ाने वाले कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर के शिक्षक नंद कुमार शर्मा को 19 अप्रैल को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन प्रयागराज के प्राचार्य की ओर से यह जानकारी दी गई है। विद्यालय के शिक्षक नंद कुमार शर्मा कक्षा आठ में अध्यनरत बच्चों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा की तैयारी स्कूल समय के बाद और छुट्टियों में कराते हुए उन्हें सफलता दिलाते हैं। अभी तक लगभग 60 बच्चे राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मुरादाबाद के पांच शिक्षक लखनऊ में होंगे सम्मानित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.