छपरा, अप्रैल 4 -- दरियापुर। शिक्षक देश के भविष्य का निर्माता होते हैं।इनका सम्मान होना चाहिए।उक्त बातें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरविंदनगर के अवकाश प्राप्त प्राचार्य डॉ सुनील राय के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक व जदयू के वरिष्ठ नेता छोटेलाल राय ने कही।पूर्व जिला पार्षद व राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष संध्या राय ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते।इस अवसर पर डॉ सुनील राय को विद्यालय परिवार व अन्य विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने अंग वस्त्र तथा सहित कई उपहार देकर सम्मानित किया।वक्ताओं ने कहा कि इनके कार्यकाल में विद्यालय का हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है।कई ने इनकी ईमानदारी व व्यवहार कुशलता की प्रशंसा की।अध्यक्षता एचएम सुमेश्वर सिंह ने की। संचालन शिक्षक नेता कुमार शैलेश ने किया।प्राथमिक शिक्षक संघ के ज...