गंगापार, सितम्बर 5 -- शिक्षक दिवस पर शनिवार को मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज करछना में विद्यालय प्रशासन और पठन-पाठन की जिम्मेदारी बच्चों ने संभाली। कक्षा 12ए की साक्षी यादव प्रधानाचार्य और 12डी के दिव्यांशु तिवारी उप प्रधानाचार्य बने। सभी 26 कक्षाओं में विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए अध्यापन कराया। अध्यापन प्रतियोगिता में रहनुमा (12बी), फातिमा रईस (12सी) और प्रीतम यादव (12बी) को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अनुशासन प्रतियोगिता में 8ए प्रथम, 9डी द्वितीय, 6ए तृतीय और 9सी चतुर्थ रहा। प्रधानाचार्य मदन मोहन शंखधर ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नई सोच की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में लालचंद्र पांडेय, अरुण तिवारी आदि रहे। यह भी पढ़ें- छात्रों ने निभाई शिक्षकों की भूमिका यह भी पढ़ें- Ghatsila News: अनुशासन, मेहनत ...