शिक्षक दिवस पर शिक्षा में नवाचार करने वाले 186 शिक्षक सम्मानित
भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर भागलपुर प्रमंडल की शैक्षिक नवाचार एवं रचनात्मक त्रैमासिक पत्रिका 'नव-यत्न' के द्वितीय अंक का शनिवार को लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भागलपुर और बांका जिले के शिक्षा के प्रति समर्पित और नवाचार करने वाले 186 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें भागलपुर जिले के 144 और बांका के 42 शिक्षक शामिल हैं। समारोह का आयोजन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक (आरडीडीई) भागलपुर प्रमंडल सुभाष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आरडीडीई सुभाष कुमार गुप्ता, डीईओ भागलपुर चंदन कुमार, डीपीओ बांका मो. फारूक रहमान, डीपीओ भागलपुर महेश प्रसाद, शशि रंजन चौधरी, बीईओ नाथनगर, अवर निरीक्षक भागलपुर सदर मनोज कुमार, जिला स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. सतदल मंजरी, पत्रिका की संपादक शिक्षिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.