शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 6 को
कुशीनगर, सितम्बर 4 -- कुशीनगर। शिक्षक दिवस के अवसर पर दिनकर विचार मंच के तत्वावधान में 6 सितंबर दिन रविवार को किसान पीजी कॉलेज बनरहा मोड़ सेवरही में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। संगोष्ठी में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक निर्माण और गुरु-शिष्य परंपरा जैसे विषयों पर विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कैसरगंज, भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद देवरिया डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी और कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे शामिल होंगे।मंच के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार राय ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के नागरिकों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.