गंगापार, सितम्बर 5 -- पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करके मनाई गयी। जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन न केवल महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे, बल्कि वे शिक्षक समुदाय के प्रेरणा स्रोत भी हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ.अमर सिंह पटेल, सुरेश पटेल, मो.शमीम, मो.फारुक, पंचू पासी, प्रदीप पाण्डेय, रमेश मौर्या आदि रहे। यह भी पढ़ें- Siwan News शिक्षक दिवस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती यह भी पढ़ें- Siwan News जीवन में आगे बढ़ने के लिए गुरु का ज्ञान है जरूरी. डॉ जितेश कुमार यह भी पढ़ें- गुरु केवल ज्ञान नहीं देते,जीवन जीना भी सिखाते हैं: म...