रांची, अगस्त 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में शिक्षक दिवस के दिन राज्य के शिक्षकों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद् ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- बांका की शिक्षिका खुशबू कुमारी को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने के बाद उन्होंने क्या कहाविशेष सम्मान राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अनुशंसित जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस वर्मा माइंस, पूर्वी सिंहभूम की रंजीता गांधी और एमएल रुंगटा प्लस टू स्कूल चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम की शिल्पा गुप्ता को विशेष सम्मान मिलेगा। वहीं, वैसे शिक्षक जिन्होंने राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए आवेदन किया था और जो अपने-अपने स्कूल-समाज में बेहतर काम कर रहे हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है।शिक्षकों का चयन शिक्षा विभाग की...