प्रयागराज, सितम्बर 5 -- प्रयागराज। शिक्षक दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ कॉलेज की ओर से अभिभावकों से इस बार शिक्षकों को उपहार और केक न भेजने की अपील की गई है। विद्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि शिक्षक दिवस समारोह पर खर्च होने वाली राशि को नेपाल में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए दान किया जाएगा। विद्यालय के प्रिंसिपल फादर वाल्टर डिसिल्वा की ओर से जारी संदेश में अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि शिक्षक दिवस पर किसी भी प्रकार के उपहार या केक न भेजें। यदि कोई अभिभावक इस मानवीय कार्य में सहयोग करना चाहता है, तो वह नकद राशि विद्यालय में जमा कर सकता है। जमा की गई राशि की विद्यार्थी की डायरी में रसीद के रूप में पुष्टि की जाएगी। यह राशि प्रयागराज में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए उपयोग की जाएगी और राशि के इस्तेमाल के बा...