सासाराम, अगस्त 31 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए नासरीगंज प्रखंड से दो शिक्षकों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। प्रखंड संसाधन केंद्र के अनुसार शिक्षा विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों की सूची मांगी थी। इसके तहत सच्चिदानंद उच्च विद्यालय ठकुराई परसियां के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. गुफरान और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुदगिनी मेदनीपुर के प्रधानाध्यापक मनजी सिंह का नाम भेजा गया है। दोनों शिक्षकों के कार्यों को अनुशासन, विद्यालय की स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के क्षेत्र में सराहनीय बताया गया है। नासरीगंज बीईओ अरविंद कुमार द्वारा जारी पत्र में दोनों शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लि...