अल्मोड़ा, सितम्बर 5 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शिक्षक दिवस पर राजा आनंद सिंह जीजीआईसी में शिविर लगाया गया। सचिव अनामिका सिंह ने लोगों को लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम, यौन शोषण, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी। इसके अलावा शिक्षिकाओं को भी आगामी 12 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...