मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- शिक्षक दिवस पर एमईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं संस्थान के ट्रस्टी अनिल कुमार अग्रवाल, निदेशक प्रो. डॉ. अशोक कुमार राजपूत और शिक्षकों ने किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार अग्रवाल और निदेशक प्रो. डॉ. अशोक कुमार राजपूत ने शिक्षकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने पंजाबी नृत्य, बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुतियां, दक्षिण भारतीय नृत्य और शायरी प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।शिक्षकों यह भी पढ़ें- Haridwar News: साहित्यिक क्लब के तत्वावधान में कवित...