मुंगेर, जून 7 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नवाचार और गतिविधि आधारित शिक्षण कार्यों के लिए प्रखंड के शिक्षक दंपती अरविंद कुमार सिंह एवं प्रेम सखी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के चंपारण राजिम में शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा आयोजित बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026 समारोह में दोनों शिक्षकों को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में देश के 18 राज्यों से चयनित 178 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान और नवाचारों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएमसी शिवेंद्र शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे। इसके अलावा जन दृष्टि के संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़, शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश भाई प्रजापति, नेशनल मोटिवेटर गायत्री मिश्...