गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसाइटी में रहने वाले शिक्षक दंपति से कारोबार के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।राजनगर एक्सटेंशन की आशियाना पाल्म में रहने वाली शशिकला राय प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पति हर्ष कुमार निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। पीड़ित महिला ने कोर्ट में शिकायत देकर बताया कि गुलमोहर गार्डन में रहने वाले ब्रजमोहन पंवार, ज्योत्सना पंवार और रविकांत से उनका परिचय वर्ष 2022 में हुआ था। आरोप है कि ब्रजमोहन ने उन्हें कारोबार में लाभ कमाने का प्रस्ताव दिया। अच्छे रिटर्न की बात कहने पर शिक्षक दंपति उन्हें रुपये देने को तैयार हो गए। इसके बाद उन्होंने फर्म बनाकर चालू खाता खोला। इस खात...