इटावा औरैया, सितम्बर 6 -- इटावा। शिक्षक डॉ.संजीव कुमार यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिहार में सम्मानित किया गया है। मिथिला के समस्तीपुर में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, बिहार के श्रम संसाधन युवा रोजगार मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने डा. संजीव को मुसाय नायक सीता देवी राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 दिया । डॉ.संजीव कुमार यादव शिक्षक होने के साथ ही समाज सेवा में सक्रिय हैं और जनसरोकारों से सदैव जुड़े रहते हैं। उन्होने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, युवा सहभागिता के साथ ही समाज के वंचित व जरूरतमंद वर्गों के हित में निरंतर कार्य किया है। वे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षकों के सम्मान से बढ़ता है शिक्षा का गौरव : डॉ...