धनबाद, अप्रैल 4 -- जिले के सरकारी स्कूलों के शिक्षक व सहायक आचार्य अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल बातें, सीखना, अनुप्रयोग व नैतिकता का प्रशिक्षण लेंगे। यही नहीं वित्तीय धोखाधड़ी डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव, कार्यस्थल पर साइबर सुरक्षा, इमर्जिक्नोलॉजी को भी जानेंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने साधना सप्ताह के तहत विभिन्न पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश दिया है। डीईओ और डीएसई को पत्र मिलने के बाद जिले के सभी सभी सहायक शिक्षकों व सहायक आचार्यों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल से प्रशिक्षण लेने को कहा जा रहा है। आठ निर्धारित कोर्स में से कम से कम चार घंटे का का पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। क्षमता विकास आयोग की ओर से दो से आठ अप्रैल तक राष्ट्रीय साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की ओर से इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षकों, अधिकारियों समे...