हरदोई, अप्रैल 14 -- बेहंदर। क्षेत्र के न्याय पंचायत बहलोलपुर में आयोजित 'शिक्षक चौपाल' में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति और विद्यालयों में जनसहभागिता बढ़ाने पर गहन मंथन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश राम ने शिक्षकों कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होते हैं। नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने विभागीय प्राथमिकताओं को भी साझा किया। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक भोला शंकर और श्रवण कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षक-छात्र और समाज के बीच मजबूत जुड़ाव की आवश्यकता बताई। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्र मोहन ने अभिभावकों से संपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में नामांकन कराने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- निपुण विद्यालय बनाने...