गंगापार, जनवरी 2 -- लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा में वरिष्ठ सहायक अध्यापक रहे स्वर्गीय चोला राम मिश्र के निधन पर विद्यालय परिसर में शुक्रवार को शोक सभा आयोजित की गई। चोला राम मिश्र ने लगभग 35 वर्षों तक विद्यालय में सेवाएं दीं और सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका योगदान स्मरणीय रहा। शोक सभा का नेतृत्व उप प्रधानाचार्य सुधीर कुमार गुप्ता ने किया। प्रधान लिपिक राजेश कुमार पाण्डेय ने उनके सेवा काल के उत्कृष्ट कार्यों को याद करते हुए उन्हें आदर्श शिक्षक एवं कुशल वक्ता बताया। उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...