शिक्षक चंचल सरोज को दिल्ली में मानद उपाधि से सम्मानित
मुरादाबाद, अगस्त 24 -- बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत चंचल सरोज ने जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली में वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा उन्हें मानद उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। चंचल सरोज उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य कर रहे हैं। वह बच्चों को केवल पाठ्यक्रम आधारित ज्ञान देने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनमें अनुशासन, नैतिक मूल्यों, अच्छे आचरण और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करने पर भी विशेष जोर देते हैं। चंचल सरोज का मानना है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों को जागरूक, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.