कोडरमा, मार्च 26 -- कोडरमा। आदर्श मध्य विद्यालय, कोडरमा में चतुर्थ अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन बुधवार को सफलतापूर्वक हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए तथा रिपोर्ट कार्ड बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सौंपे गए। समय पर परीक्षा आयोजित करने और निर्धारित समय पर ही परीक्षाफल घोषित किए जाने से अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने विद्यालय की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और व्यवहार संबंधी पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। साथ ही अभिभावकों से बच्चों के बेहतर भविष्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.