देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन के शिक्षक के खुदखुशी प्रकरण ने बीएसए कार्यालय के 'सिस्टम' की पोल खोल दिया है। गोरखपुर जनपद की गुलरिया थाने की पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। जांच कमेटी बीएसए कार्यालय के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। डीवीआर में बीएसए कार्यालय की हर गतिविधि कैद है। सूत्रों का कहना है कि डीवीआर के फुटेज बीएसए, लिपिक संजीव सिंह के साथ ही अन्य कई कर्मचारियों व अधिकारियों की कार्यशैली की पोल खोल देगी। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के रहने वाले कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। वह गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के यहां रहते थे। 20 फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.