गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या मामले में फरार चल रहे निलंबित बीएसए देवरिया शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी कराया है। इससे अब दोनों के खिलाफ अन्य कानूनी कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। अगर वे सरेंडर नहीं करते हैं तो फिर कुर्की की कार्रवाई भी हो सकती है।वहीं उनकी तलाश में जुटी पुलिस की टीमें लखनऊ,प्रयागराज,देवरिया व बलिया के अलवा अन्य प्रदेश में भी दबिश दे रही है। शालिनी के करीबियों और परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है, मगर वे भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद से ही लिपिक संजीव सिंह ने अपना मोबाइल फोन बंद कर रखा है। पुलिस को उसका भी कोई क्लू नहीं मिला है। दोनों ने प्रयागराज में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.