धनबाद, मार्च 15 -- होली मदर्स एकेडमी फुलवार में शनिवार को शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला हुई। यह प्रशिक्षण सहोदया स्कूल परिसर धनबाद के तत्वावधान में एक दिवसीय इन-हाउस ट्रेनिंग के तहत आयोजित की गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन विद्यालय के उपप्राचार्य सह सीबीएसई प्रशिक्षक पवित्र आचार्य द्वारा किया गया। कार्यशाला का विषय '21वीं सदी की कक्षाओं के लिए सशक्त शिक्षा' था। इस दौरान शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी तथा तकनीक आधारित शिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यशाला में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य मानस घोषाल तथा एसटीएनसी शिक्षक सौमिक बनर्जी भी उपस्थित थे। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.