मुंगेर, सितम्बर 17 -- धरहरा, एक संवाददाता। रील्स बनाने के दौरान डूबने से 16 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की हुई मौत के मामले में उसके पिता गौतम कुमार सिंह ने धरहरा थाने में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: वृंदाहा में डूबे छात्र को अब खोजेंगे चौपारण से पहुंचे 15 सदस्यीय गोताखोरग्रामीणों का विरोध वहीं, मामले में शिक्षक विनायक मालचंद को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़े जाने की सूचना पर दर्जनों ग्रामीण मंगलवार को देर शाम थाना पहुंच गए और विरोध जताने लगे। पीड़ित ने दिए आवेदन के माध्यम से बताया है कि, उनका पुत्र आयुष कुमार 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे धरहरा स्थित कोचिंग में पढ़ने गया था। पढ़ाई के बाद शिक्षक विनायक मालचंद आयुष समेत अन्य विद्यार्थियों को मानगढ़-सिंघिया पथ स्थित चिमनी भट्ठा के समीप गंगा क...