हाजीपुर, सितम्बर 6 -- सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालय बेलवर घाट के प्रधानध्यापक को जिला प्रशासन द्वारा अच्छे ढंग से विद्यालय संचालन करने को लेकर प्रशस्ति पत्र दी गयी है। प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार शरण को यह सम्मान जिलाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में दिया गया है। इनके साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय धाने गोरौल के वरीय शिक्षक मनोज कुमार सिंह को भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने सम्मानित किया। सम्मानित दोनों शिक्षकों को विद्यालय के शिक्षकों के अलावा अन्य शिक्षकों ने बधाई दिया है। बधाई देने वालों में प्रो.कुमारी राजमणि, प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक संजय कुमार, प्रणव कुमार, शिक्षक उमेश कुमार प्रसाद सिंह, चंदन कुमार, राहुल कुमार, ...