कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर के आजाद नगर मोहल्ला निवासी शिक्षक को उसके घर में ही ससुराल वालों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि कपड़े उतारकर उसपर डंडे बरसाए। शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।सरायअकिल थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी महेंद्र कुमार पुत्र रामलौटन पेशे से शिक्षक हैं। इन दिनों उनकी तैनाती फतेहपुर जिले के धाता इलाके के हरचंदपुर प्राइमरी स्कूल में है। उन्होंने अपना एक मकान मंझनपुर के आजाद नगर में बनवा रखा है। पीड़ित के मुताबिक इसी मकान में रोजाना स्कूटी खड़ी करने के बाद वह बाइक लेकर स्कूल पढ़ाने जाते हैं। बुधवार की सुबह स्कूटी खड़ी कर बाइक निकालने पहुंचे, तभी साले बब्बू कुमार, अनुज कुमार, साली प्रतिमा व सास उर्मिला निवासी यूसुफपुर रारा मजरा डिहवा थाना मंझनपुर आ गईं। इन सभी ने पारिवारिक बातों को...