हरदोई, फरवरी 12 -- हरदोई। एक निजी स्कूल में कक्षा 6 की छात्र के साथ पढ़ाई के दौरान छेड़खानी के आरोप में शहर पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे न्यायकि हिरासत में भेज दिया। एक मोहल्ला निवासी कक्षा 6 की छात्रा शहर में ही एक एकेडमी में पढ़ती है। बुधवार को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़ित ने कहा कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा 6 की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान एक शिक्षक ने उसके साथ छेड़खानी की। घर आने पर बेटी ने यह बात अपनी मां से बताई। इसके बाद मां ने विद्यालय के प्रधानाचार्य से शिकायत की। इस बात से खफा होकर शिक्षक ने छात्रा की मां के भी एक चांटा मार दिया। मामले की शिकायत हेल्पलाइन 1090 पर की गई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि आरोपित शिक्षा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.