अलीगढ़, फरवरी 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। परिषदीय विद्यालय के एक शिक्षक को उसके सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल होने पर निलंबित कर दिया गया है। बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने शिक्षक समाज की छवि धुमिल करने पर यह कार्रवाई की है। मुकेश कुमार सहायक अध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय फगोई लोधा में तैनात है। उनके सोशल मीडिया पर एक अश्लील पोस्ट वायरल हो गई। जिसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी को की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को कार्रवाई को लिए संस्तुति की। जिसके बाद बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए कंपोजिट विद्यालय कासिमपुर में अटैच कर दिया गया है। बीएसए ने बताया कि इस कृत्य से शिक्षक समाज की छवि धुमिल करने का प्रयास किया गया। ऐसे कृत्य किसी शिक्षक द्वारा बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षक को निर्वाह भत्ता देय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.