कन्नौज, अप्रैल 5 -- इंदरगढ़, संवाददाता। इंदरगढ़ कस्बे के निवासी स्वर्गीय शिक्षक श्रीकृष्ण यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। सोमवार को सपा मुखिया उनके परिजनों से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचेंगे।समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सपा मुखिया व सांसद अखिलेश यादव सोमवार की दोपहर इंदरगढ़ कस्बे में पहुंचेंगे। यहां वह स्व. श्री कृष्ण यादव के परिजनों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि श्री कृष्णा यादव समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व माध्यमिक शिक्षक संघ कन्नौज के कई बार जिलाध्यक्ष रहे थे। वह सरदार पटेल इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कानपुर में एक हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सपा मुखिया के आने का कार्यक्रम भी आ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...