उरई, फरवरी 25 -- उरई। निलम्बन बाद बहाल हुए सहायक अध्यापक ओमकुमार राजपूत को पदस्थापित विद्यालय प्राथमिक विद्यालय जमालेपुर ब्लाक महेवा से पुनः मूल विद्यालय प्राथमिक विद्यालय अजनारा ब्लाक डकोर में लाने के शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों पर अधिवक्ता ने लाखों रुपये लेने के आरोप लगाते हुए शिकायत शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियों को कर कार्रवाई की मांग की है। उरई के इंद्रा नगर निवासी व पेशे से अधिवक्ता वीर सिंह राजपूत ने बेसिक शिक्षा मंत्री लखनऊ, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, महानिदेशक स्कूल शिक्षा, निदेशक बेसिक शिक्षा, मंडल सहायक शिक्षा निदेशक झांसी तथा जिलाधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए सहायक अध्यापक के निलंबन और बहाली किए जाने के मामले में बीएसए कार्यालय पर लेनदेन के आरोप लगाए हैं। बीएसए चंद्र प्रकाश ने कहा कि सहायक अध्यापक ओम कुमार राजपूत को निलंबित...