रामपुर, जनवरी 10 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षक संघ के पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक शैलेन्द्र सक्सेना के निधन पर शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखकर पठन पाठन स्थगित कर दिया। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री प्रेम सिंह ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शैलेन्द्र सक्सेना अपने विषय में बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय शिक्षक थे। उनके निधन से ना केवल रामपुर के शिक्षक समाज बल्कि पूरे प्रदेश के शैक्षणिक जगत ने अपना एक सच्चा संरक्षक और मार्गदर्शक खो दियाहै। विद्यालय के प्रबंधक विपुल आनंद ने कहा कि शिक्षक शेलन्द्र सक्सेना का आकस्मिक हम लोगों के बीच से जाना काफी दुखद है। शोक सभा में विद्यालय के प्रबंधक विपुल आनंद प्रधानाचार्य राम...