भदोही, मार्च 20 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में चोरियों की बाढ़ सी आई है। पुलिस की सुस्ती एवं मिली भगत के कारण अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मनबढ़ चोरों ने औराई थाना क्षेत्र के कैयरमऊ, दीनानाथपुर गांव में शिक्षक के घर को गुरुवार की रात खंगाला। नकदी समेत करीब 20 लाख रुपये के आभूषण, सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। उक्त गांव निवासी मुकेश कुमार मिश्रा प्राथमिक विद्यालय भरतपुर में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। बताया कि गुरुवार की रात चोरों ने पड़ोसी प्रभु नारायण मिश्रा के मकान के छत से चढ़कर उनके आंगन में उतरे। उसके बाद कमरे में पहुंचकर रखी आलमारी के लाकर को खोल दिया। माता कृष्ण कुमारी का 15 हजार रुपये नगद, कान का झुमका, बाला, टप्स, सात अंगूठी, दो कील, दो मंगलसूत्र, पांच पांच जोड़ी चांदी का पायल उठा ले गए। इतना ही...