चतरा, अप्रैल 7 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड निवासी सह इटखोरी के नवादा मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शिवकुमार पांडे का असमय निधन दो अप्रैल को होने पर मयूरहंड में मातम छाया है। मयूरहंड पंचायत सचिवालय में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में मयूरहंड मुखिया मृदुला देवी, पैक्स अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह, अनीता देवी, दीपिका देवी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, मनोज राणा, शिक्षक सुरेश कुमार, अजय कुमार, पंचायत सचिव आशा लिंडा, सुबोध राणा, एकराम सिंह, अभय राणा, रामसेवक साव, विक्रम साव, रामजतन सिंहा, गंदौरी ठाकुर, चंदन साव समेत कई लोग थे।फोटो 07 अप्रैल चतरा 9- शोक सभा में शामिल लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...