मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में गुरुवार को क्षेत्रीय आचार्य स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण वर्ग 9 से 15 जुलाई तक चलेगा।मुख्य अतिथि बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञाता नहीं, बल्कि राष्ट्र का विधाता है। उन्होंने भारतीय दर्शन, संस्कृति एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मूल्यों को व्यवहार में उतारते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर बल दिया तथा विश्वविद्यालय में चल रहे शैक्षणिक नवाचारों की भी जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि प्रकाश चंद्र ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि व्यक्ति को संकीर्णता से मुक्त कर उसके समग्र व्यक्तित्व का विकास करना है। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय डॉ. ललि...