रामगढ़, सितम्बर 5 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर राधा गोविन्द विवि में शिक्षक दिवस सह-सम्मान समारोह का आयोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुलाधिपति बीएन साह व सचिव प्रियंका कुमारी ने विवि के सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में मनमोहक गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत  विवि के संस्थापक और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर  उनके प्रति श्रद्धांजलि एवं सम्मान व्यक्त करते हुए की गई। कुलसचिव  प्रो निर्मल कुमार मंडल ने स्वागत भाषण देते हुए डॉ. राधाकृष्णन जी के जीवन एवं उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- स्कॉट...