मथुरा, अप्रैल 2 -- मांट के उच्च प्राथमिक विद्यालय भदनवारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह की सेवानिवृत्ति पर विद्यालय स्टाफ व न्याय पंचायत के शिक्षकों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह में विशिष्ट अतिथि मांट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जनता जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक ठा. सुखवीर सिंह, मुख्य अतिथि बीईओ मांट गिरिराज सिंह, एनपीआरसी रमेशचन्द्र गुप्ता, जनता जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गिरिराज सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पूर्व प्रमुख सुखवीर सिंह ने कहा कि एक शिक्षक होना गर्व की बात है। बीईओ ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता व प्रत्येक शासकीय कार्य में शिक्षकों की भूमिका हमेशा से सराहनीय रही है। इस दौरान राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.