कन्नौज, जनवरी 5 -- छिबरामऊ। उच्च प्राथमिक विद्यालय खुबरियापुर में तैनात शिक्षक संजीव कठेरिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह नगर की आवास विकास कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। हसेरन ब्लाक के लुखरिया गांव के रहने वाले शिक्षक संजीव कठेरिया नगर की आवास विकास कॉलोनी में रह रहे थे। वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुबरियापुर में तैनात थे। कुछ दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उनका इलाज लखनऊ से चल रहा था। रविवार की देर रात अचानक उनका निधन हो गया। शिक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...