अंबेडकर नगर, अगस्त 25 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना क्षेत्र के गुवांवा जमालपुर के पास सोमवार को सड़क हादसे में शिक्षक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। सोमवार दोपहर जलालपुर थाना क्षेत्र के भस्मा गांव निवासी शिक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव (45) विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। वह सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर क्षेत्र स्थित यूपीएस दशऊपुर में शिक्षक थे। गुवांवा जमालपुर के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: विद्यालय से लौट रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,मौत हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद स...