चित्रकूट, अप्रैल 23 -- चित्रकूट। हाईस्कूल में धर्मनगरी चित्रकूट का नाम रोशन करने वाली छात्रा मानसी तिवारी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता-पिता के सपनों को साकार किया है। उसके बाबा रामसागर तिवारी गोस्वामी इंटर कॉलेज में शिक्षक है। पिता राजेश तिवारी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर तैनात है। मानसी की मां प्रियंका ग्रहणी। ग्रामीण अंचल में संचालित कालिका देवी इंटर कालेज पुरवा तरौंहा में पढ़ाई करते हुए उसने खुद की मेधा को चमकाया है। उसका कहना है कि वह घर में लक्ष्य हासिल करने के इरादे से पढ़ाई करती रही है। उसे खुद ही इतना भरोसा नहीं था कि जिले स्तर पर टॉप भी करेगी। यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ने जिले की सूची में बनाई जगह आगे वह सिविल सर्विस में जाना चाह रही है। जिसकी तैयारी वह करेगी। यह भी पढ़ें- यूपीएससी कर नैन्शी ...